विचारणीय

गीता कहती है - संशयात्मा विनश्यति अर्थात् सदा संशय करनेवाला, दूसरों को संदेह की दृष्टि देखनेवाला, अविश्वासी एवं अनियंत्रित व्यक्ति क्षय को प्राप्त होता है।

रविवार, 1 नवंबर 2015

उगता सूरज Rising Sun


उगते सूरज को सभी पूजते हैं, उसकी ओर आकर्षित होते हैं, उससे प्रेरित होते हैं वहीँ दूसरी ओर डूबते सूरज का अर्थ जीवन का अंत या किसी भी कार्य के अंत से जोड़ देते हैं। परंतु इन सब में हम ये नजरअंदाज कर देते हैं कि जो सूरज आज डूब गया है वही कल दुबारा अपनी किरणों को बिखेरने उग आता है।

ठीक इसी प्रकार हम लोग भी अपने आसपास के लोगों से व्यवहार करते हैँ। जब हमें लगता है कि फलाना व्यक्ति हमारे मापदंड़ के मुताबिक सफल है तो हम उनका सम्मान करने लगते हैं फिर चाहे वो झूठी ही क्यों न हो। उनलोगों से सम्बन्ध जोड़ने लगते हैं वही अगर कभी कोई व्यक्ति कमजोर या भोला भाला नजर आये तो उसका साथ देने या उसे समझाने की बजाय उनका मजाक उड़ाते हैं। ये गलत बात है। किसी के जज्बातों से खेलना नहीं चाहिये। समय हर किसी को मौका देता है। आज जिसे हम छोटा समझ कर अनदेखा कर देते हैं वही कल सबसे आगे पहुँच सकता है। जीवन में कभी किसी को कम कर नहीं आंकना चाहिए।

एक काश बात जो सूरज की विशेषता है वो है निरंतरता। सूरज बिना थके नित्य हमें अपना दर्शन देता है। हाँ कभी-कभी भले ही कुछ समय के लिए बादल उसे घेरने की कोशिश करते हैं परंतु अधिक समय तक सफल नहीं हो पाते। सूरज की रोशनी हर अड़चन को पार कर हमारी धरती को प्रकाशमय करता है। सोचो अगर यही सूरज अपना प्रकाश देना बंद कर दे तो क्या होगा।

ठीक इसी प्रकार हमें भी आपने जीवन में निरंतरता अपनाने की आवश्यकता है। अगर आपको कोई काम करना पसंद हो तो उसे भले ही तोड़ी धीमी गति से करें परंतु निरंतरता को बनाये रखें तब जाकर आप अपनी मंजिल को पा सकेंगे। जब तक मंजिल को न पा ले थकना मन है। मंजिल के आकर-प्रकार अथवा उसकी प्राप्ति से होने वाले लाभ-नुकसान को तौलने की बजाय अपने मन की संतृप्ति पर जरूर विचार करें। मेरा मानना है की हमारा मन हमें हमेशा सही कार्य के प्रति प्रेरित करता है।

'समता' सूरज की विशेषता है। उसके लिए सभी सामान है। उसकी नजर में कोई बड़ा अथवा छोटा नहीं है। वह सभी पर अपना आशीष समान रूप से बनाये रखता है।

ये सारी बातें प्रकृति के इस महान अविष्कार से हमें सीखने को मिलती है जिसका नित्य अनुसरण हम सब के हित में है।

Other Inspirational Posts: जरूर पढ़े -
Kindly share this article if you like it with your friends on twitter, instagram or facebook.

Thank you...