विचारणीय

गीता कहती है - संशयात्मा विनश्यति अर्थात् सदा संशय करनेवाला, दूसरों को संदेह की दृष्टि देखनेवाला, अविश्वासी एवं अनियंत्रित व्यक्ति क्षय को प्राप्त होता है।

शनिवार, 26 मार्च 2016

चार्ली चैपलिन Quotes in Hindi

हास्य सम्राट
चार्ली चैपलिन दुनिया के महानतम हास्य कलाकारों में से एक हैं। उनकी तस्वीरों और अभिनय को देखकर पल भर के लिए लोग अपने सारे गम भूल जाते थे और आज भी उनके फिल्मों को देखने वाले बिना हँसे नहीं रह सकते। उन्होंने सारा जीवन लोगों में प्यार और सद्भावना को बाँटा है। उन्होंने अपनी हँसी के पीछे सारे गमों को छुपा लिया था।

चार्ली चैपलिन ने एक कार्यक्रम में दर्शकों को एक जोक सुनाया। सभी हँसने लगे। चैपलिन ने वही जोक दोबारा सुनाया तो पहले की तुलना में कम लोग हँसे। उन्होंने तीसरी बार जब वही जोक सुनाया तो लगभग किसी को हँसी नहीं आयी। तब चैपलिन ने कहा - "जब हम एक ही जोक को दोबारा सुनने से हँस नहीं सकते तो फिर एक ही गम को लेकर जीवन भर दुःखी क्यों होते हैं।"

सच ही तो है। जीवन मिला ही है जीने के लिए। इसलिए इसे भरपूर जियें।

दोस्तों आज चार्ली चैपलिन का 125 वाँ जन्म दिवस है इसलिए आज मैं उनसे ही जुड़े कुछ काश टिप्पीड़ियों को आपसे साझा कर रहा हूँ।

1) A day without laughter is a day wasted.

बिना हँसी वाला एक दिन व्यर्थ वाला एक दिन है।

2) Life is a tragedy when seen in close-up, but a comedy in long run.

नजदीक से देखने पर जीवन एक दुःख है परंतु लंबे समय में एक हास्य है।

3) I always like walking in rain, so no one can see me crying.

मैं हमेशा बारिश में चलना पसंद करता हूँ ताकि कोई मुझे रोता हुआ न देख सकेे।

4) Words are cheap. The biggest thing you can say is 'elephant'.

शब्द बहुत छोटे हैं। सबसे बड़ी बात जो आप कह सकते हैं वो है 'हाथी'।

5) I have many problems in my life. But my lips don't know that. They always smile.

मेरे जीवन में बहुत सारी समस्याएँ हैं। परंतु मेरे होठों को ये ज्ञात नहीं। वे हमेशा मुस्कुराते हैं।

6) We all want to help one another. Human beings are like that. We want to live by each other's happiness, not by each other's misery.

हमसब एक दूसरे की मदद करना चाहते हैं। मनुष्य वैसे ही होते हैं। हम चाहते हैं कि एक दूसरे की खुशी को जिये न की एक दूसरे के दुःख को।

7) We think too much and feel too little.

हम बहुत अधिक विचार करते हैं और बहुत कम महसूस करते हैं।

8) To truly laugh you must be able to take your pain & play with it.

सच्ची हँसी के लिए आपको अपने दर्द को सहन करने और उसके साथ खेलने योग्य होना होगा।

9) All I need to make a comedy is a park, a policeman and a pretty girl.

एक कॉमेडी बनाने के लिए मुझे जो चाहिए वो है एक बगिया, एक पुलिस वाला और एक खूबसूरत लड़की।

10) A man's true character comes out when he's drunk.

एक व्यक्ति का सच्चा चरित्र तब बाहर आ जाता है जब वह शराब पिया होता है।

11) Imagination means nothing without doing.

बिना 'कर्म' के 'कल्पना' का कोई अर्थ नहीं।

12) I am at peace with God. My conflict is with Man.

ईश्वर के साथ मैं संधि में हूँ। मेरा झगड़ा तो इंसान से है।

13) The mirror is my best friend because when I cry it never laughs.

आईना मेरा उत्तम मित्र है क्योंकि जब मैं रोता हूँ तो वह कभी भी हँसता नहीं है।

14) I believe in the power of laughter and tears as an antidote to hatred and terror.

मैं हँसी की शक्ति पर विश्वास रखता हूँ और आँसू को नफरत और आतंक का एंटी-डॉट मानता हूँ।

15) Nothing is permanent in this wicked world - not even our troubles.

इस संसार में कुछ भी स्थायी नहीं है, यहाँ तक की हमारी समस्याएँ भी।

16) The most sweet hearted people are the most mistreated people.

सबसे अधिक मधुर स्वभाव वाले इंसान ही सबसे अधिक कुव्यवहार के शिकार होने वाले इंसान हैं।

17) Life could be wonderful if people leave you alone.

जीवन आश्चर्यजनक हो सकता है अगर लोग आपको अकेला छोड़ दे।

18) Life laughs at you when you are unhappy. Life smiles at you when you are happy. But life salutes you when you make others happy.

जीवन आप पर हँसता है जब आप दुःखी होते हो। जीवन आप पर मुस्कुराता है जब आप खुश होते हो। परंतु जीवन आपको सलामी देता है जब आप औरों को खुशी देते हो।

19) You need power, only when you want to something harmful, otherwise love is enough to get everything.

आपको सत्ता की जरुरत केवल तब पड़ती है जब आप कुछ हानिकारक चाहते हो अन्यथा सबकुछ पाने के लिए प्रेम ही काफी है।

20) My pain may be the reason for somebody's laughter but my laughter must never be somebody's pain.

मेरा दुःख किसी की खुशी का कारण हो सकता है परंतु मेरी हँसी किसी के भी दुःख का कारण नहीं बनना चाहिये।

21) By seeing my friends smile I forgot my tears, but by seeing my friends tears I forgot my smile.

अपने मित्रों की हँसी देख मैं अपने आँसू भूल जाता हूँ परंतु अपने मित्रों के आँसू देख मैं अपनी हँसी भूल जाता हूँ।

दोस्तो आपको यह पोस्ट कैसा लगा जरूर बताएँ।


धन्यवाद।।।


शनिवार, 19 मार्च 2016

समस्या में निहित समाधान Solution in Problem






राक्षसराज हिरणकश्यप ने ब्रह्मदेव को प्रसन्न करने हेतु कहीं दिनों तक घोर तपस्या की। ब्रह्मदेव इस तपस्या से प्रसन्न होकर हिरणकश्यप को वर माँगने को कहते हैं।

हिरणकश्यप (ब्रह्मदेव से) - भगवन् , यदि आप मेरी तपस्या से प्रसन्न हैं तो मुझे अमरत्व का वरदान दे।

ब्रह्मदेव - वत्स् हिरणकश्यप, यह दुनिया नश्वर है। यहाँ कोई साश्वत नहीं इसलिए मैं तुम्हें यह वरदान तो नहीं दे सकता परंतु वत्स् तुम ऐसा वरदान जरूर माँग सकते हो जिससे तुम्हारी मृत्यु असंभव हो जाये।

जरूर पढ़ें - विकल्प में छिपा समाधान है - विकल्प ढूंढो समाधान मिल जायेगा।

हिरणकश्यप (थोड़ी देर सोचकर) - भगवन् , यदि आप मेरी तपस्या से प्रसन्न है तो आप मुझे ऐसा वर दे कि मेरी मृत्यु न ही किसी इंसान के हाथों हो और न ही किसी जानवर के, न ही आपके (ब्रह्मा) द्वारा जन्मे किसी भी प्राणी से और न ही स्वयं आप (ब्रह्मा) के हाथों, न किसी भगवान से और न ही धरती पर जन्मे किसी जीव से, न दिन में मेरी मृत्यु हो और न रात में, न अंदर और न बाहर, न धरती पर और न ही आकाश में और न ही किसी अस्त्र अथवा शस्त्र से मेरी मृत्यु हो।

तथास्तु कहकर ब्रह्मदेव अदृश्य हो जाते हैं।

इधर वरदान मिलने के पश्चात् हिरणकश्यप पहले से अधिक अत्याचारी बन गया। उसके मन से मृत्यु का भय समाप्त हो चुका था। वह भगवान विष्णु को अपना शत्रु मानते थे, इसलिय जो कोई भगवान विष्णु की पूजा करता, वह उसे दंड देता। उसने अपने पुत्र प्रह्लाद को जो विष्णुभक्त था, उसे मारने का प्रयत्न कहीं बार किया परंतु असफल रहा। वहीँ देवलोक भी काँपने लगा। देवराज इंद्र में भी हिरणकश्यप से युद्ध करने का साहस न हुआ।

जरूर पढ़ें - बुद्धि का बल - Tenali Ramana Special

अंत में कोई राह न सूझने पर सभी देवतागण भगवान विष्णु के शरण में चले गए। भगवान विष्णु ने आखिरकार हिरणकश्यप को दंड देने का निश्चय किया।

भगवान विष्णु ने हिरणकश्यप के महल के एक स्तम्भ को तोड़ते हुए नरसिम्हा अवतार में प्रकट हुए और हिरणकश्यप का वध किया।

पुरुष (इंसान) और सिंह (जानवर) का मिलाजुला रूप नरसिम्हा अवतार था जिनका जन्म ब्रह्मा द्वारा नहीं हुआ था। नरसिम्हा ने अपनी दोनों जांघों (धरती और आकाश के बीच) पर हिरणकश्यप को लिटाकर महल की चौकट (न बाहर न ही अंदर) पर शाम (दिन और रात के बीच का समय) के वक्त अपने नाखूनों (न अस्त्र और न शस्त्र) से हिरणकश्यप की छाती फाड़ दी और इस संसार को आतंक से मुक्त किया।

जरूर पढ़ें - 'Success Quotes in Hindi' - सकारात्मक ऊर्जा के लिए।

दोस्तों, कहीं बार हमारे जीवन में भी ऐसी परिस्थितियाँ उत्पन्न हो जाती है जिनका समाधान बिल्कुल असंभव सा प्रतीत होता है। ऐसा लगता है जैसे वे परिस्थितियाँ हमारे पूरे अस्तित्व को निगल जायेगी। परंतु ये सच नहीं है दोस्तों। एक बार शाँत मन से अगर आप विचार करोगे तो पाओगे की समस्या का हल समस्या में ही कहीं छुपा हुआ है, बस जरुरत है तो धैर्य के साथ उस समस्या को सुलजाने की कोशिश लगातार बिना रुके, बिना थके करते रहना।

दोस्तों, जीवन से बढ़कर कुछ नहीं है। अगर ईश्वर ने हमें यह जीवन दिया है तो फिर उस जीवन को जीने का तरीका भी किसी-न-किसी परिस्थितियों एवं घटनाओं में निहित है जिनसे सीखते हुये आगे बढ़ना चाहिए परंतु कभी हार नहीं माननी चाहिये।

दोस्तों, इस धरती पर जितनी भी समस्याएँ हैं, उनका समाधान भी इसी धरती पर मौजूद है। जरुरत है तो बस उन्हें ढूंढ़ निकालने की।

जरूर पढ़ें - 'अनमोल जीवन' - Precious Life - जीवन को क्यों अनमोल कहा गया है?

दोस्तों, अगर आपको यह पोस्ट पसंद आया हो तो इसे अपनों से जरूर शेयर करें।

धन्यवाद।।।

शनिवार, 12 मार्च 2016

उचित उपयोग The BEST USE

बहुत समय पहले की बात है। दक्षिण भारत में सिंहम राज्य था जिसका राजा बड़ा ही दयालु और दानी था। जब भी समय मिलता वह अपनी प्रजा के बीच उनका हाल-चाल जानने पहुँच जाते और आवश्यकतानुसार दान-पुण्य भी करते थे। प्रजा भी उनके राज्य में खुश रहती थी। स्वाभाविक है "यथा राजा तथा प्रजा"।

सर्दी का मौसम भी नजदीक था इसलिए हमेशा की तरह राज्य में घोषणा हुई कि कल महाराज स्वंय प्रत्येक जरूरतमंद को दो-दो कम्बल बाँटेंगे।

अगले दिन महल के द्वार पर जरूरतमंदों की लंबी कतारें लग गयी।

जरूर पढ़ें - 'सत्य की परिभाषा' - How do you define 'Truth'

महाराज प्रसन्नतापूर्वक जरूरतमंदों को दो-दो कम्बल बाँटने लगे। एक-एक कर लोग आगे आकर दो-दो कम्बल लेकर राजा की जय-जयकार करते अपने घर लौट रहे थे। पँक्ति के अंत में एक निर्धन किसान खड़ा था। राजा ने जब उस किसान की ओर कम्बल बढ़ाया तो वह विनम्रता पूर्वक आग्रह किया - महाराज, मुझे केवल एक कम्बल चाहिए।

राजा (किसान से) - क्यों ?

किसान - मेरे लिए एक कम्बल पर्याप्त है महाराज।

राजा - अच्छी बात है। वैसे तुम्हारा नाम क्या है ?

किसान - महाराज, सेवक को किशन कहते हैं।

राजा ने किसान के अनुग्रह को स्वीकृति देते हुए अपने मंत्री से उस किसान की दिनचर्या का पता लगाने का आदेश देते हैं।

अगले दो दिन पूरी जानकारी इकठ्ठा कर मंत्री राजा के पास आता है।

मंत्री - महाराज की जय हो।

राजा - बताइये मंत्रिवर, क्या खबर लाये हैं ?

जरूर पढ़े - अनमोल जीवन Precious Life

मंत्री - महाराज आपके आदेशानुसार मैंने उस निर्धन किसान किशन की पूरी जाँच-पड़ताल की तो पता चला कि वह एक मेहनती एवं ईमानदार ही नहीं अपितु नेक एवं सज्जन व्यक्ति भी है।

राजा - ये तो अच्छी बात है मंत्रिवर।

मंत्री - महाराज इसके अलावा भी एक खास गुण का धनी है किशन।

राजा - किस गुण की बात कर रहे हैं आप ?

मंत्री - साधनों का उचित उपयोग।

राजा - वो कैसे मंत्रिवर ?

मंत्री - महाराज किशन के पास जो कम्बल था वह काफी पुराना था एवं कहीं-कहीं से फट चुका था। इसलिए उन्होंने आपसे केवल एक कम्बल लिया।

राजा - ये तो अच्छी बात है मंत्रिवर परंतु इससे किशन के चरित्र की जिस विशेषता का आप वर्णन कर रहे हैं वो पूर्ण रूप से स्पष्ठ नहीं होता।

मंत्री - महाराज, किशन अब अपने पुराने कम्बल को बिछौने के रूप में इस्तेमाल कर रहा है।

राजा - तो फिर उसके पुराने बिछौने का क्या हुआ ?

मंत्री - महाराज, किशन उसका इस्तेमाल दरवाजे पर पर्दे के रूप में कर रहा है।

राजा - उसने पुराने पर्दे का क्या किया ?

मंत्री - महाराज, किशन पर्दे के चार हिस्से कर प्रत्येक का इस्तेमाल गमछे के रूप में कर रहा है।

राजा - उसने पुराने गमछे का क्या किया ?

मंत्री - महाराज उसका इस्तेमाल पोछा के रूप में हो रहा है।

राजा - उसने पुराने पोछे का क्या किया ?

मंत्री - महाराज, चूँकि पोछा काफी पुराना और जर्जर हो चुका था इसलिए किशन ने उसके छोटे-छोटे टुकड़े कर उसके धागों को अलग-अलग कर बातियाँ बना दी है और हर रात इन्हीं बातियों का दीये में इस्तेमाल करता है।

राजा - अद्भुत, मंत्रिवर कल आप स्वंय जाकर आदरपूर्वक किशन को दरबार में प्रस्तुत होने का न्योता दे।

आदेशानुसार किशन अगले दिन दरबार में हाजिर होते ही राजा को झुककर प्रणाम करता है।

किशन (थोड़ा घबराते हुए) - महाराज की जय हो। महाराज इस सेवक से अनजाने में कोई भूल हो गयी हो तो उसके लिए क्षमा चाहता हूँ।

राजा (मुस्कुराते हुए) - किशन तुम किसे अपना आदर्श मानते हो ?

किशन - महाराज, मैं महात्मा बुध्द को अपना आदर्श मानता हूँ और उनके दिखाए पथ पर चलने की पूर्णतः कोशिश करता रहता हूँ।

राजा - बहुत खूब। किशन, तुम राज्य के एक जिम्मेदार नागरिक हो जिसे राज्य में उपलब्ध संसाधनों का उचित उपयोग पता है। जब तुमने ईमानदारी से केवल एक कम्बल लेने की अनुमति मांगी तभी तुम्हारे बारे में हमारी जिज्ञासा बढ़ी और मंत्रीवर के सहयोग से इस राज्य को आपके रूप में नया वित्तमन्त्री प्राप्त हुआ।

दोस्तों, किस्मत कब बदल जाये ये कोई नहीं जानता। परंतु एक अच्छी सोच और व्यवहार हमारे हाथों में है जिसका उचित संतुलन आवश्यक है।

दोस्तों, जैसा की गाँधी जी ने कहा था कि इस धरती पर सबकी आवश्यकता को पूर्ण करने के लिए संसाधन मौजूद हैं  परंतु एक लालची के लिए ये धरती भी कम है।

दोस्तों, आज जिस तेजी से दुनिया में हमारी जनसंख्या बढ़ रही है वह चिंता का विषय है। चूँकि संसाधन की मात्रा सीमित है इसलिए इसका उचित उपयोग हो इस पर हम सबका ध्यान आवश्यक है अन्यता हमारी आने वाली पीढ़ियाँ हमें दुत्कारेंगी।

दोस्तों, यदि आपको हमारा यह पोस्ट पसंद आया हो तो कृपया इसे अपने मित्रों और रिश्तेदारों से जरूर साझा करें।

धन्यवाद।

बुधवार, 2 मार्च 2016

प्रसिद्ध वाणियां Great Quotes

दोस्तों हम अपने जीवन में उत्तम विचारों को अपनाकर इसे आसान बना सकते हैं। आप जिनके विचारों को अपनाते हैं आपका चरित्र भी उन्हीं विचारों के अनुरूप ढल जाता है। दुर्योधन ने शकुनि के विचारों को अपनाया और अर्जुन ने श्रीकृष्ण के विचारों को। महाभारत का युद्ध शुभ और अशुभ विचारों के मध्य था जिसका परिणाम हम सभी जानते हैं।

दोस्तों, यह जरुरी नहीं है कि उत्तम विचारों को व्यक्त करने वाला भी उत्तम हो परंतु जैसा की हम सब जानते हैं चन्दन के पेड़ से लिपट जाने पर हमारा शरीर भी चन्दन की खुशबू बिखेरने लगता है वैसे ही उत्तम विचारों को सुनने से हमारा मन और कर्म भी धीरे-धीरे उत्तम होने लगता है।

दोस्तों, इसी सोच के साथ कुछ प्रसिद्ध व्यक्तित्वों के महानतम विचारों को आपसे साझा कर रहा हूँ।

1) We are not makers of history. We are made by history - Martin Luther King Jr.

हम इतिहास बनाने वाले नहीं हैं। हम इतिहास द्वारा बने हैं - मार्टिन लूथर किंग जूनियर।

2) Mirror is my best friend, because when I cry it never laughs - Charlie Chaplin.

आईना मेरा उत्तम मित्र है क्योंकि जब मैं रोता हूँ तो वह हँसता नहीं है - चार्ली चैपलिन।

3) Your time is limited so don't waste it living someone else's life - Steve Job.

आपका समय सीमित है इसलिए इसे किसी और का जीवन जीने में व्यर्थ न करो - स्टीव जॉब।

4) When you repeat a mistake, it is not a mistake anymore: It is a decision - Paulo Coelho.

जब आप किसी गलती को दोहराते हैं तो फिर वह गलती नहीं कहलाता है, वह एक निर्णय होता है - पाउलो कोएल्हो।

5) When you talk, you are only repeating what you already know but if you listen you may learn  something new - Dalai Lama.

जब आप कहते हैं तो जो आप पहले से जो जानते हो उसे केवल दोहराते हैं परंतु अगर आप सुनते हो तो आप कुछ नया सीख सकते हैं - दलाई लामा।

6) The best way to predict your future is to create it - Abraham Lincoln.

आपने भविष्य को बताने का सबसे उत्तम उपाय है उसका निर्माण करना - अब्राहम लिंकन।

7) One person's craziness is another person's reality - Tim Burton.

एक व्यक्ति का पागलपन किसी और व्यक्ति की सच्चाई है - टिम बुर्टोन।

8) It's hard to beat a person who never gives up - Babe Ruth.

उस व्यक्ति को हराना मुश्किल है जो कभी हार नहीं मानता - बेब रुथ।

9) The most common way people give up their power is by thinking they don't have any - Alice Walker.

लोगों का अपनी शक्तियाँ खोने का सामान्य तरीका है
यह सोचना कि अब उनमें कोई शक्ति शेष नहीं है - ऐलिस वॉकर।

10) If you can't fly, then run. If you can't run, then walk. If you can't walk, then crawl but whatever you do, you have to keep moving forward - Martin Luther King Jr.

अगर आप उड़ नहीं सकते तो दौड़िये। अगर आप दौड़ नहीं सकते तो टहलिये। अगर आप टहल नहीं सकते तो रेंगिये परंतु आप जो भी करोगे वह आपको आगे बढ़ाएगा - मार्टिन लूथर किंग जूनियर।

11) By seeing my friends smile I forgot my tears, but by seeing my friends tears I forgot my smile - Charlie Chaplin.

अपने मित्रों का मुस्कान देख मैं अपने आँसू भूल जाता हूँ परंतु अपने मित्रों के आँसू देख अपनी मुस्कान भूल जाता हूँ - चार्ली चैपलिन।

12) I never dreamed about success. I worked for it - Estee Lauder.

मैं कभी भी सफलता का ख्वाब नहीं देखता। मैं उसके लिए कार्य करता हूँ - एसटी लौडर।

13) When your faith becomes stronger than your fears then your dreams can become a reality - Billy Cox.

जब आपका विश्वास आपके डर से ज्यादा ताकतवर हो जायेगा तब आपका स्वप्न सच्चाई में बदल सकता है - बिली कॉक्स।

14) Sometimes you will never know the value of a moment until it becomes a memory - Dr. Seuss.

आप एक क्षण की कीमत तब तक नहीं जान पाते जब तक वह क्षण आपकी यादें न बन जाये - डॉ सेउस।

15) Our prime purpose in life is to help others and if you can't help them, at least do not hurt them - Dalai Lama.

जीवन में हमारा मुख्य उद्देश्य है औरों की मदद करना और यदि आप उनकी मदद नहीं कर सकते तो कम से कम उन्हें कष्ट न पहुँचाये - दलाई लामा।

16) When you can't forgive someone, pray for them. It may or may not change them, but it will always change you - Andrew Pino.

अगर आप किसी को क्षमा नहीं कर सकते तो उनके लिए प्रार्थना करें। यह उन्हें बदल सकता है अथवा नहीं परंतु यह आपको हमेशा बदल देगा - एंड्रू पीनो।

17) One of the most courageous decision you will ever make is to finally let go of whatever is hurting your heart and soul - Brigitte Nicole.

जो कुछ आपके मन और आत्मा को कष्ट दे उसे भूल जाना ही आपका एक साहसिक निर्णय होगा - ब्रिगिट्टे निकोल।

18) Millions saw the apple fall but Newton asked why - Bernard Baruch.

लाखों ने सेव को गिरते देखा परंतु न्यूटन ने पूछा 'क्यों' - बर्नार्ड बारूच।

19) To make a difference in someone's life, you do not have to brilliant, rich, beautiful or perfect. You just have to care - Mandy Hale.

किसी के जीवन में अंतर लाने के लिए आपको समझदार, धनवान, खूबसूरत अथवा उत्तम होने की आवश्यकता नहीं है। आपको केवल ख्याल रखना है - मैंडी हेल।

20) It's easy to judge. It's more difficult to understand. Through judging, we separate. Through understanding, we grow - Doe Zantamata.

निर्णय लेना आसान है। समझना बहुत मुश्किल है। निर्णय द्वारा हम अलग होंगे। समझ द्वारा हम आगे बढ़ेंगे - दोइ जंतमटा।

दोस्तों, आपको यह पोस्ट कैसा लगा जरूर बताइयेगा। पसंद आने पर अपने मित्रों से जरूर साझा करें।

धन्यवाद्।